जहानाबाद 17 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के लीग मुकाबले में सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी ने ऋषि इलेवन घोसी को 8 विकेटों से पराजित किया ।
सुबह मौसम खराब होने के वजह से मैच देरी से शुरू हुआ दोनो अंपायर के सहमति से मैच को 30 ओवर का कर दिया गया ।टॉस जीतकर ऋषि इलेवन घोसी के कप्तान रमाकांत चौधरी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।
लेकिन पहले ही गेंद पे युवराज आनंद आउट हो गए उसके बाद टीम कभी भी मोमेंटम नहीं पकड़ पाई और पूरी टीम 24.4 ओवरों में सिर्फ 145 रन बना के ऑल आउट हो गई ।
ऋषि इलेवन घोसी के तरफ से रौनक से सबसे ज्यादा 27 रन चंदन ने 23 बादल ने 17 और फुरकान ने 15 रन का योगदान दिया ।सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के तरफ से अभिषेक कुमार ने 3 विकेट हासिल किया ।
146 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी ने मात्र 18.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को हासिल कर लिया ।
सरदार पटेल के तरफ से कप्तान अभिषेक कुमार ने नाबाद 50 रन बनाए और साथ में विशाल ने 36 और विकाश कृष्णा ने नाबाद 17 रन बना के अपनी टीम को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया ।ऋषि इलेवन के तरफ से फुरकान ने 1 और सिद्धार्थ ने 1 विकेट हासिल किया ।
अपने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के कप्तान अभिषेक कुमार को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला विजन क्लासेज और ऐरावत फीड्स के बीच में दिनांक 18/01/2022 को सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करते हुए खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…