पूर्णिया जिला सीनियर लीग में रॉयल चैलेंजर ने ओपनिंग सीसी को 10 विकेट से हराया।

पूर्णिया 10 मार्च: स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 24 वा मैच ओपनिंग क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।ओपनिंग क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 23 ओवर में 10 विकेट खोकर 85 रन बनाए । ओपनिंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आसिफ ने नाबाद 42 रन, अमन भारती ने 20 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर के गेंदबाज समीर दत्ता ने 06 ओवर में 24 रन देकर 04 विकेट, विजय कुमार ने 5.4 ओवर में 28 रन देकर 03 विकेट, शशि ने 04 ओवर में 05 रन देकर 03 विकेट हासिल किए।

85 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर की टीम 12.1 ओवर में बिना विकेट खोये 89 रन बना ली। रॉयल चैलेंजर के बल्लेबाज रुपेश ने नाबाद 49 रन, विजय ने नाबाद 21रन बनाएं। ओपनिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में किसी को कोई सफलता नहीं मिली ।रॉयल चैलेंजर ने इस मैच 10 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द रॉयल चैलेंजर के विजय कुमार को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं बी सी ए पैनल राघव ठाकुर एवं स्कोरर प्रीतम। 11.03.2021 से 20.03.021 तक ग्रीन वैली मैं सीनियर डिवीज़न का मैच स्थगित किया जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago