मनिअम कप में सूर्यम के शानदार 94 रनों से एनआईओसी एकेडमी विजयी

पटना 10 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित कुसुमराज मनिअम कप अंतर स्कूल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गये मैच में सुर्यम के शानदार 94 रन की बदौलत एनआईओसी एकेडमी ने शिवम पब्लिक को 116 रनों से हरा दिया।

गोलघर मीडिया वेंचर्स के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट में एनआईओसी ने टॉस जीतकर निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट पर 226 रन बनाया। सुर्यम ने अपनी पारी में 63 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्का लगाया। अनुपम ने 32 रन में छह चौके लगाया। विपक्षी गेंदबाजों ने अतिरिक्त के रूप में 52 रन लुटाये।

जवाब में बैटिंग करने उतरे शिवम पब्लिक के सभी बल्लेबाज 17 ओवर में 110 रनों पर चलते बने। इस पारी में भी सर्वाधिक 49 रन अतिरिक्त के रूप में रहा। पीयूष ने चार चौके के मदद से 22 रन, अभिषेक ने 14 रन बनाया। सुर्यम को मैन आफ द मैच का पुरस्कार सुनील सिंह ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर-

एनआईओसी एकेडमी 25 ओवर में चार विकेट पर 226 रन, सुर्यम 94, अनुपम 32, मोनू 19, अतिरिक्त 52, प्रिंस 47/1, रोहित 22/1, उत्कर्ष 50/1, अभिषेक 46/1

शिवम पब्लिक 17 ओवर में 110 रन पर आलआउट, पीयूष 22, अभिषेक 14, अतिरिक्त 49, मोनू 17/2, अनुपम 7/2, सूरज 13/2, आदित्य 5/1, निशांत 40/1, रनआउट 2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago