सहरसा लीग:-एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने मिल्लत क्रिकेट क्लब को 96 रनों से हराया।

khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में धरहरा मुरादपुर के उच्च्तर विद्यालय के मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच मिल्लत क्रिकेट क्लब एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

मिल्लत क्रिकेट क्लब के कप्तान अदनान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए एलेवन स्टार को बल्लेवाजी के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेवाजी करते हुए एलेवन स्टार ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में प्रवेश के 67 रन (66 बॉल),ब्रजमोहन शर्मा के 54 रन (50 बॉल) एवं हामिद के 18 रन (13 बॉल) की सहायता से 40 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया .

जिसके जवाब में मिल्लत क्रिकेट क्लब ने 24.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर नसुम के 35 रन(34 बॉल),नवआनंद के 29 रन(18 बॉल),वलीउल्लाह के 11 रन(13 बॉल) एवं अनुभव के 17 रन(14 बॉल) की सहायता से 149 रन ही बना सकी।इसप्रकार एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने मिल्लत क्रिकेट क्लब को 96 रनों से पराजित किया।

मिल्लत क्रिकेट क्लब के गेंदवाज सौरभ ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट,नसीम ने 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट,नव आनंद ने 7 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट एवं नागमणि ने 8 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि एलेवन स्टार की ओर से हामिद ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट,गुड्डू ने 7 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट एवं सुशांत ने 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं सचिन कुमार तथा स्कोरर सोनू सादा थे।


मैच में राजकिशोर चौधरी, मो केशर,मो अकबर,असफाक खान इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में योगेश,विष्णु,जयंत,गौरव करिया, इंद्रजीत,बमबम,शिवा,डमरू,त्रिशूल,श्रवण इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago