यूपी खेल न्यूज़

दूसरी युवा राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन 24 जनवरी से पूर्वी चम्पारण में

Khelbihar.com

Patna:भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय युवा राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक एवं बालिका ) का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल गायघाट व उच्च विद्यालय गायघाट,पूर्वी चम्पारण में किया जायेगा।

जिसमें देशभर के सभी राज्यों की बालक व बालिका टीमें सहित लगभग 700 खिलाड़ी व पदाधिकारी भाग लेंगे। टीमों में 25 वर्ष तक के युवा बालक व बालिका खिलाड़ी शामिल रहेंगें।

एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल गायघाट व उच्च विद्यालय गायघाट,पूर्वी चम्पारण

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता के ऐतिहासिक आयोजन हेतु पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन के निदेशक-सह-पूर्व विधायक पवन जायसवाल,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,जिला संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला,सचिव दीपक सिंह कश्यप,पूर्व पार्षद रमेश कुमार उर्फ भोला जी के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

जबकि सफल आयोजन हेतु एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक सुनीता कुमारी को आयोजन अध्यक्ष व समाजसेवी मनोज पासवान को संयोजक बनाया गया है। श्री शंकर ने यह भी बताया कि लीग-कम-नॉक आउट आधार पर बिहार में दूसरी बार आयोजित होने वाली इस यूथ राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी विभिन्न राज्यों की टीमों से सहभागिता करेंगे।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु खेलप्रेमियों व आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की एक बैठक 14 दिसंबर को एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल गायघाट,पूर्वी चम्पारण आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago