सहरसा लीग:-फ्रेंड्स एलेवन सीसी ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 95 रनों से पराजित किया।

Khelbihar.com

Saharsa: जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज सीनियर डिवीज़न का मैच फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब एवं फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान पीयूष ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करती हुई फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट के नुकसान पर 35 ओवर में दीपक के 34 रन(45 बॉल),आयुष के 34 रन(27 बॉल),शंकर के 25 रन(24 बॉल),अंशु के 22 रन(35 बॉल) एवं सागर के 22 रन(19 बॉल) की सहायता से 221 रन बनाया .

जिसके जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर शारिक के 61 रन(70 बॉल) एवं पुरुष्कर के 17 रन(10 बॉल) की सहायता से 126 रन ही बना सकी।इस प्रकार फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 95 रनों से पराजित किया।फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से पुरुष्कर ने 7 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट,पीयूष ने 6 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट एवं अभिनव ने 7 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से अनंत ने 7 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट,दीपक ने 6 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट एवं पंकज ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक निलेन्दु झा एवं गौरव तथा स्कोरर दीपक थे।


आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,बिश्वनाथ कुमार,पीयूष कुमार सिंह, पंकज कुमार ठाकुर,मो अख्तर हुसैन,नसीम आलम,फूल,राजकिशोर चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।
मैच के सफल संचालन में केशव सिंह प्रतिहार, शुभम,कुमोद,प्रवेश,विनीत,मोहित इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago