इंटर स्कूल अंडर-16:- वी०के०एस० स्पोर्ट्स एकेडमी 94 रनों से जीत क्वार्टरफाइनल में

Khelbihar.com

Patna:बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में वी०के०एस० स्पोर्ट्स एकेडमी ने बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट को 94 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली।

सुबह टॉस वी०के०एस० स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन ने जीता तथा बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए वी०के०एस० स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने हृतिक रौशन के 39,विकाश के 33,हरमन के 31,गौरव के 25 तथा ध्रुव के 15 रनों के बदौलत निर्धारित 40 ओवरों में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाए। बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट की टीम के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन सिन्हा तथा प्रियांशु ने 2-2 जबकि अमन गोस्वामी,देवाशीष और अनुपम तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि 3 खिलाड़ी रनआउट हुए।

207 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट की टीम सिर्फ 112 रन ही बना पाई।बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट के तरफ से सुर्यम ने 28, तौफिक ने 18 तथा अमन सिन्हा और प्रियांशु ने 9-9 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।वी०के०एस० स्पोर्ट्स एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष आकाश और हृतिक रौशन ने 3-3,निहाल खान ने 2 जबकि हरमन ने 1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।वी०के०एस० स्पोर्ट्स एकेडमी के हृतिक रौशन(39रन और 3 विकेट) को बिहार सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव ज्योति कुमार ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago