बीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट में समस्तीपुर ने बेगूसराय को 8 विकेट से हराया

  • समस्तीपुर ने बेगूसराय को 8 विकेट से पराजित किया।
  • समस्तीपुर ने बेगूसराय को हराकर सेंटल जोन का चैंपियन बना।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में समस्तीपुर टीम ने बेगूसराय टीम को आठ विकेट से हराकर सेंट्रल जोन का चैम्पियन बना । बेगूसराय के कप्तान पृथ्वीराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया ।

बेगूसराय की टीम के बल्लेवाज टिक कर खेल नहीं पाये ।केवल हरफ़नमौला खिलाड़ी हर्ष कुमार के 28 रन की बदौलत 28 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । समस्तीपुर टीम की तरफ़ से गेंदबाज़ी करते हुए मनीष एवम् आदित्य ने 3-3 एवम् वैभव ने 2 विकेट झटके ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए समस्तीपुर टीम ने कप्तान वैभव के नाबाद 41 रन की बदौलत केवल 11 ओवर में ही आठ विकेट से मैच जीत लिया ।बेगूसराय के कप्तान पृथ्वीराज ने गेंदवाजी में दो विकेट झटके । समस्तीपुर के मनीष को बेहतरीन गेंदवाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार ललन लालित्य के हाथों दिया गया ।

इस अवसर पे बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी के चेयरमेन मृतुंजय कुमार वीरेश , जितेन्द्र कुमार ,बेगूसराय टीम के कोच मुरारी कुमार मौजूद थे ।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर वेद प्रकाश एवम् अमित रंजन निर्णायक की भूमिका में थे ।मैच का ऑनलाइन लाइव स्कोरर राम कुमार एवम् ऑफलाइन स्कोरर जीतू कुमार कर थे ।अगला मैच बेगूसराय एवम् मुज़फ़्फ़रपुर के बीच 26 मई को खेला जायेगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago