सिवान : सिवान और गोपालगंज के मैच में बारिश ने खलल डाला 1-1अंक बटा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिवान जिला क्रिकेट संघ द्वारा राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित वेस्टर्न जोन के श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को छठा मैच सिवान और गोपालगंज के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई गोपालगंज की टीम ने निर्धारीत 40 ओवर के मैच 32 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई । बल्लेबाजी में रिंकल तिवारी ने 38 रन , सोनू गुप्ता ने 27 रन बनाए। सिवान की ओर यश और रिजु ने 2-2 विकेट लिए । सिवान की टीम 13 ओवर में 2 विकेट पे 57रन बना ली जिसमे विशाल ने 23 रन बना लिए थे। उसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला । उसके बाद पुनः मैच नहीं खेला गया। जिसके बाद सिवान गोपालगंज में 1-1प्वाइंट बाट दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के राजेश यादव और सोनू खान ने निभाई। स्कोरर आरिफ रिजवान व निलेश थे।
अगला मैच 26मई (गुरुवार) को सुबह 9 बजे से गोपालगंज और पश्चिम चम्पारण के बीच मैच खेला जाएगा दोनों टीम के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे स्टेडियम में रिपोर्ट करना है। मुख्य अतिथि के रूप में सिवान के ट्रैफिक इंचार्ज मोहम्मद शाहनवाज खान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । सिवान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद,सचिव नंदन सिंह , कोषाध्यक्ष फैयाज खान, मोहमद कैफ ,सोनू गुप्ता,आदि मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…