समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ की चुनावी प्रक्रिया शुरू,पहले दिन 12 लोगो ने किया नामांकन

समस्तीपुर 12 नवंबर: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2021-23 के पदधारकों के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई ।जिसमे पहले दिन 12 लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया । चुनाव आगामी 20 नवंबर को होना है .

सभी प्रत्याशियों अलग -अलग पदों के लिए अपना नामांकन मुख्य चुनाव आयुक्त प्रियदर्शन व चुनाव अधिकारी अंजनी सिन्हा के समक्ष काशीपुर स्थित एक निजी स्कूल में किया .नामंकन  संजीत कुमार , राजेश कुमार अकेला व राकेश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए , सोनू झा व अनिल कुमार ने सचिव पद के लिए , हिमांशु शेखर व संतोष कुमार चौधरी ने उपाध्यक्ष पद के लिए , प्रियरंजन सिंह ने संयुक्त सचिव पद के लिए , हरिओम कुमार व कुमार राजा ने कोषाध्यक्ष पद के लिए एवं अश्विनी कुमार व कुमार अर्पित क्लब ने प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन किया ।

चुनाव कमिटी 14 को सभी प्रत्याशी के नामांकन की स्कूटनी करेगी । प्रत्याशी 16 नवंबर को अपना नाम वापस ले सकते हैं । नामाकन के दौरान दो क्लबों ने वोटिंग राइट पर अपनी आपत्ति भी जतायी है .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago