मुंबई 13 नवंबर: विराट कोहली के कप्तानी को लेकर तरह तरह की खबरे सामने आते रहते है .भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवर को कहा कि विराट कोहली बल्लेबाजी और टेस्ट कप्तानी पर फोकस करने के लिए आने वाले समय में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं।
आपको बता दे की विराट कोहली आज कल एकाएक कप्तानी से आपने आप को दूर करते दिख रहे है .उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप शुरू होने से पहले ही टी-20 की कप्तानी छोड़ने की बात की थी उसके बाद आईपीएल में भी आरसीबी की कप्तानी से आपने आप को दूर कर लिया है .अब उनके वनडे कप्तानी को लेकर भी कुछ खबरे एसे ही निकल कर आ रही है .
पूर्व भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे से बात-चीत में कहा टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी में भारत पिछले 5 साल से दुनिया की नंबर 1 टीम है। जब तक वह मानसिक रूप से थका महसूस नहीं करेंगे और तब तक टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहेगे। वह बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए भविष्य में ऐसा कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता यह एकदम होगा, लेकिन ऐसा हो सकता है।”
शास्त्री ने आगे कहा वनडे में भी ऐसा हो सकता है, वह कह सकते हैं कि वह सिर्फ टेस्ट कप्तानी पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका दिमाग और शरीर यह फैसला करेगा। वह ऐसा करने वाले पहले नहीं होंगे, पहले भी ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो बतौर कप्तान बहुत सफल रहे हैं औऱ फिर उन्होंने बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…