कराची 13 नवंबर: आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली 5 विकेट के हार के कारण पाकिस्तान वर्ल्डकप से बहार हो गया है . हार के बाद पाकिस्तान में एक ओर टीम के खिलाडियों को कोसा जा रहा है जबकि एक तरफ उम्मीद की जा रही है की अगली बार पाकिस्तान वर्ल्डकप जीत जाएगी .
पाकिस्तान के पूर्व खिलाडी शाहिद अफरीदी को उम्मीद है की टीम अगले साल टी20 विश्व कप जीत सकती है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बहुत अच्छा खेले लड़कों आपने हमें गौरवान्वित किया, पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रयास किया। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेला। मुझे सच में लगता है कि यह टीम अगले साल टी20 विश्व कप जीत सकती है, हम सभी को खिलाड़ियों का समर्थन करना जारी रखना होगा।’
आपको मालूम हो की पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के अपने मुकाबलों में 5 मैचों में से 5 को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और भारत जैसी बड़ी टीमों को हराया था। सेमीफाइनल मुकाबले में भी वो लगभग जीत ही गए थे लेकिन मैथ्यू वेड के 17 गेंदों पर 41 रनों की पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली थी।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…