दिल्ली 14 जुलाई : कोरोना के दूसरी लहार के बाद अब धीरे-धीरे क्रिकेट पटरी पर लौट रही है। लंबे समय से बंद परी क्रिकेट गतिविधि के बाद दिल्ली के शकूरपूर गवरमेंट स्कूल खेल परिसर मे शुरु हुए 6th हरवीर मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली लीग मैच खेलते हुए जीएस हैरी क्रिकेट एकेडमी ने वि.ए क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से पराजित कर जीत से आगाज किया। जिसमे हैरी क्रिकेट एकेडमी के लिए संदीप सिसोदिया ने शानदार 55 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाया जिसमे कार्तिक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाया इसके अलावे पुनीत ने 41 रन बनाया। जबकि गेंदबाजी करते हुए जीएस हैरी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज केशव पिलानी ने 37 रन देकर चार जबकि ध्रुव शर्मा ने 35 रन देकर तीन विकेट झटके।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए जीएस हैरी क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज संदीप सिसोदिया के 45 गेंदों में 55 रनो की अर्धशकीय व मो. फरीद के 38 और आर्यन श्रीवास्तव के 28 ,जतिन भल्ला के 27 रनो के मदद से सिर्फ 36.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार श्री सुमितजैन (प्रेसिडेंट–इंडिया डेअफ सोसाइटी)और मुकेश (सीताराम स्वेअट्स,)ने मिलकर संदीप सिसोदिया को दिया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…