छत्तीसगढ़: जिला क्रिकेट संघ कवर्धा के अंडर-16,19 खिलाड़ियों का ट्रायल 16 जुलाई से

कवर्धा(छत्तीसगढ़): बीसीसीआई इस वर्ष सत्र 2021-22 के घरेलु टूर्नामेंट को लेकर शेडूएल जारी कर दी है। इस सत्र की शुरुआत महिला क्रिकेट टूर्नामेंट से होना है। जिसके बाद सभी राज्य क्रिकेट संघ अपनी टीम बनाने हेतु अपने राज्य के जिले में ट्रायल प्रक्रिया शुरू करवा दी है। इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ जिला क्रिकेट संघ ने भी अपने राज्य टीम बनाने हेतु सभी मान्यताप्राप्त जिला इकाई को निर्देश दिया है की अपने -अपने जिले में ट्रायल आयोजत करवाए।

छत्तीसगढ़ जिला क्रिकेट संघ के निर्देश अनुसार जिला क्रिकेट संघ कवर्धा ने भी अपने जिले के अंडर-16 व अंडर-19 खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से शहर के करपात्री मैदान में शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन कवर्धा के सचिव बलबीर खनूजा ने खेलमीडिया को दी है।

उन्होंने बताया है की दोनों वर्गो के खिलाड़ियों से 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो छत्तीसगढ़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा 24 व 28 जुलाई को आयोजित ट्रायल में भाग लेंगे। जो रायपुर में होना है। उन्होंने बताया की अंडर-19 खिलाड़ियों का कटऑफ उम्र सितंबर 2002 जबकि अंडर-16 के लिए सितंबर 2005 निर्धारित की गई है।

श्री खनूजा ने बताया की इस ट्रायल में जिला संघ से पंजीकृत खिलाडी ही भाग ले सकते है। जिस खिलाडी ने वर्ष 2019 में पंजीकृत करबा लिया है वह फिर से पंजीकृत नहीं करवाएंगे जबकि नए खिलाड़िओ को ऑनलाइन जिले से 300 रुपये भुगतान कर करबाना होगा। जिसमे कागजात के रूप में शिक्षण प्रमाणपत्र ,आधार कार्ड,जन्मप्रमाण पत्र ,निवास प्रमाणपत्र और फोटो जमा करना होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

53 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago