पटना 14 जुलाई: आज नई दिल्ली के पंजाब भवन में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा और सचिव मधु शर्मा ने भाग लिया। बिहार के अलावा अन्य राज्यों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारत में सॉफ्टबॉल गेम्स के विकास पर चर्चा की गई। इस बैठक में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सत्र 2021-22 का कैलेंडर जारी किया। सत्र 2021-22 का कैलेंडर अध्यक्ष गुरमीत सिंह सोढी ने जारी किया और उन्होंने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल के प्रति खिलाड़ियों को जागरूक किया जाए ताकि खिलाड़ी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सके।
उन्होंने सभी राज्यों को निर्देश दिया कि सितंबर में सॉफ्टबॉल टुर्नामेंट का आयोजन शुरू किया जाए, जो कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…