भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहाँ इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन एक ख़बर कोरोना को लेकर आ रही है कि एक भारतीय खिलाड़ी करोना पोजेटिव पाए गए है।
मीडिया खबरों के मुताबिक भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट पॉज़ीटिव पाया गया है। हालांकि, एक खिलाड़ी का टेस्ट बाद में नेगेटिव भी आ गया है लेकिन इस समय इन दोनों खिलाड़ियों को क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद तीन हफ्ते के ब्रेक पर थी लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद ये ब्रेक भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है।
ये खबर तब सामने आई है जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ ही दिन पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक ईमेल भेजकर COVID-19 के बढ़ते मामलों के बारे में चेतावनी दी थी। आपको बता दें कि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम को डरहम में बायो बबल में फिर से इकट्ठा होना है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “हां, खिलाड़ियों में से एक पॉज़ीटिव पाया गया है, हालांकि, वह एक परिचित के घर पर क्वारंटीन में है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम के लिए ट्रैवल नहीं करेगा।”
वहीं, अगर क्रिकबज की मानें, तो मौजूदा भारतीय टेस्ट शिविर में एक से अधिक पॉज़ीटिव मामले हो सकते हैं। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि भारतीय खिलाड़ी 20-22 जुलाई तक डरहम में काउंटी इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेंगे।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…