सरायकेला: जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग का छट्ठा मुकाबला ग्रुप “ए” के कन्द्रा क्रिकेट क्लब और आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया ।
यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पूरे 35 ओवरों में 8 विकटों के नुकसान पर 312 रन बनाए । आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संजीव चतुर्वेदी ने नाबाद 107 रन , श्रेयांश पराशर ने 35 रन , हिमांशु सिंह ने 33 रन , संस्कार उपाध्याय ने 18 रन एवं आदित्य पंकज रानशुर और सौम्यदीप बेज ने 15 -15 रनों की पारी खेली । वही कन्द्रा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित यादव ने 2 विकेट , आयुष दीपक पवार , अनुभव उपाध्याय , रवि प्रताप एवं आशीर्वाद उपाध्याय , इन सभी ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।
313 रनों का लक्ष्य पूरा करने उतरी कन्द्रा क्रिकेट क्लब की टीम को आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने 20.2 ओवरों में महज़ 79 रनों पर ढेर कर दिया जिसके पश्चात आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने यह मैच 233 रनों के बड़े फासले से जीत लिया । कन्द्रा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पीयूष शर्मा ने 22 रन , सत्यम सिंह ने 12 रन एवं आयुष दीपक पवार ने 11 रन बनाए । वही आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज सिंह ने 4 विकेट , देव चौधरी और हिमांशु सिंह ने 2-2 विकेट एवं संजीव चतुर्वेदी और ऋग्वेद संतोष चौधरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।
आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संजीव चतुर्वेदी को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 107 रनों की शतकीय पारी खेली एवं 1 विकेट हासिल किए ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…