रिशु राज और लव कुश के हरफनमौला प्रदर्शन से सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी विजयी।

पटना। आज राजधानी पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी पटना और बाईएसी पटना सिटी के बीच अभ्यास मैच खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाईएसी पटना सिटी की टीम ने 26.2 ओवरों में 216 रन बनाकर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के तेज गेंदबाज लवकुश की धारदार गेंदबाजी 25 रन देकर चार विकेट के सामने ऑल आउट हो गई।बाईएसी के बल्लेबाज मनजीत ने 73 रन, गौरव ने 37 रन और बिट्टू ने 34 रनों का योगदान दिया।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के सामने जीत के लिए दिए गए 217 रन की लक्ष्य को 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमें रिशु राज ने 64 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों के सहारे ताबड़तोड़ 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली जबकि दूसरे छोर पर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी लव कुश ने 66 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में महती भूमिका निभाई।

हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रिशु राज और लव कुश को संयुक्त रुप से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार सैयद मुश्ताक अली टीम से की मुलाक़ात।

पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…

1 day ago

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

2 days ago