पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने जीत हासिल की। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 41 और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने लालमति देवी हाईस्कूल को 157 रन से पराजित किया।
पहले मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाये। जवाब में लालमति देवी हाईस्कूल की टीम 17.2 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आयुष पटेल को सुमित शर्मा और अजीत कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरे मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20.3 ओवर में 133 रन बनाये। जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 20.2 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन आयुष पटेल 60 रन, सयंम 48 रन, अभिषेक 25 रन, दीपू कुमार 22 रन, अतिरिक्त 40 रन, सामर्थ 2/35, अयांश 1/36, रन आउट-4
लालमति देवी हाईस्कूल : 17.2 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट अमृत 9, शाश्वत 9, अतिरिक्त 20 रन, सोनू 3/2, आयुष पटेल 2/12, अंकित 2/8, मोहित 1/16, रन आउट-2
दूसरा मैच
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना : 20.3 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट
प्रिंस 27 रन, उज्ज्वल 18 रन, प्रिंस दूबे 15 रन, अतिरिक्त 30 रन, प्रियांशु 3/25, करण 2/16, अदिति 1/17
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 20.2 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट करण 27 रन, दिव्यांश 10 रन, अतिरिक्त 34 रन, सागर 3/21, हिमांशु 3/19, प्रतीक 3/20, रन आउट-1
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…