सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप 10 दिसंबर से ऊर्जा स्टेडियम पटना में

पटना 06 दिसंबर: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 71वें पुण्यतिथि पर छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप – 2021 का शुभारंभ 10 दिसंबर से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में होगी।

आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ पहले 11 दिसंबर को होनी थी। लेकिन ऊर्जा विभाग के तकनीकी कारणों से आयोजन समिति ने इस टूर्नामेंट के उद्घघाटन तिथि में बदलाव करते हुए पुनः 10 दिसंबर को विधिवत उद्घाटन करने का निर्णय लिया जिसकी तैयारी जोरों पर है।

वहीं कल दिनांक 7 दिसंबर 2021 को ऑर्चिड रेस्टोरेंट, हरी निवास, चौथा तल्ला, डाकबंगला रोड पटना में आयोजन समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई है ‌। जिसमें सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप के आयोजन से जुड़ी मूल उद्देश्यों के बारे में पत्रकार बंधुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जबकि आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने आयोजन मंडल में छात्र जदयू पटना विश्वविद्यालय के पूर्व विवि. अध्यक्ष सौरव यादव व जर्नलिस्ट रोहित कुमार को जगह देते हुए रोहित कुमार को इस टूर्नामेंट के लिए मीडिया कमिटी का चेयरमैन बनाया है। जो इस टूर्नामेंट का प्रचार- प्रसार सहित समाचार संकलन का कार्य संभालेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago