भोजपुर 06 दिसंबर: रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 229 रनों से पराजित किया
रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया .
इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया आज सुबह स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
कप्तान का निर्माण उनके सलामी बल्लेबाज अंकित राज और रोहित कुमार की जोड़ी मैदान पर आई। अंकित 9 रन पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए। वहीं रोहित ने 102 गेंद पर 19 चौका 3 छक्का की मदद से 131 रनों की पारी खेली। स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुभव 47 रन, आदित्य आनंद 20 रोहित सिंह 21 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमृत राजिव ने दो-दो विकेट, रितेश ने चार विकेट,सुरज ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब महज 63 रनों पर ढेर हो गई। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से मात्र दो बल्लेबाज ही दहाई अंक में पहुंचे। मुकेश 22 रन, और रितेश ने 17 रन नाबाद बनाया। स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण,दिपक ने दो विकेट, आर्यन खा ने तीन विकेट, निखिल विवेक एक एक विकेट प्राप्त किया
इस प्रकार स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 229रनो से पराजित किया।इस मैच के अम्पायर अंजली पांडे और ओम कुमार थे वही स्कोरर की भुमिका में रत्नेश नंदन थे।
कल का मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 00 बजें से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मिडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…