पीडीसीए लीग में सचिवालय ने ईआरसीसी को पांच विकेट से हराया

पटना : राजकुमार देबनाथ के हरफनमौला प्रदर्शन (5 विकेट, 23 रन) और कप्तान नीरज कुमार के अर्धशतक (54) की बदौलत सचिवालय सीसी ने पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गये मुकाबले में ईआरसीसी को पांच विकेट से हरा दिया। ग्रुप सी में सचिवालय की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है जबकि ईआरसीसी की चार मैचों में दूसरी हार है।

पटना के संपतचक मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईआरसीसी क्लब 29.4 ओवर में केवल 170 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाब में सचिवालय ने 27.1 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।

ईआरसीसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौरभ तिवारी ने 77 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 54 रन बनाये। इसके अलावा शान कुमार ने 38 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की सहायता ने 44 रन का योगदान किया। इन दोनों ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 49 गेंदों पर 50 रन जोड़े। सचिवालय की ओेर से राजकुमार देबनाथ ने केवल 23 रन देकर पांच विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में सचिवालय की ओर से ओपनर और कप्तान नीरज कुमार ने 68 गेंदों पर तीन चौके की बदौलत 54 रन बनाये। उन्होंने अनमोल (42 गेंद, 37 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। राजकुमार देबनाथ ने भी बाद में 19 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर : ईआरसीसी : 29.4 ओवर में 170 (सौरभ तिवारी 54, शान कुमार 44, गौरव कुमार 23, अतिरिक्त 10, राजकुमार देबनाथ 5/23, श्रेयस प्रकाश 2/11, हर्ष 2/37, दिग्विजय 1/23), सचिवालय : 27.1 ओवर में 5/173 (नीरज कुमार 54, अनमोल 37, राजकुमार देबनाथ नाबाद 23, अंश आर्यन 13, सन्नी 13, अतिरिक्त 21,  अभिनव सिंह 1/19, आदित्य चौहान 1/17, शान कुमार 1/15)।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago