बीसीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर ने भागलपुर को 80 रनों से हराया ।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बीसीए अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर जिला ग्रुप जी का मुकाबला मुंगेर और भागलपुर के बिच आज बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया जिसमे मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 50 ओवर के मैच में मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए और भागलपुर को 253 रनो का लक्छ दिया मुंगेर की ओर से अनमोल विश्वास ने 57 रन की पारी खेली और अमित कुमार ने 38 रन की पारी खेली।

भागलपुर की ओर से सचिन ने 4 विकेट प्राप्त किये और अभिषेक ने 3 विकेट प्राप्त किए लक्छ का पीछा करते हुए भागलपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 42.4 ओवर में सभी विकेट खो कर 172 रन पे सिमट गई और इस तरह से मुंगेर ने इस मैच को 80 रनों से जीत लिया।

भागलपुर की ओर से सचिन ने 41 रन और वीरू सिंह 37 रन की पारी खेली मुंगेर की ओर से राजीव रंजन प्रसाद ने 4 विवेक गोविन्द देव चौधरी ने 2 विकेट और सैयद गुलरेज़ ने 2 विकेट प्राप्त किये इस तरह से मुंगेर ने ये मैच 80 रनों से जीता।

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार मुंगेर के राजीव रंजन प्रसाद को शंकर देव चौधरी और रवि जी ने संयुक्त रूप से परदान किया।अंपायर के रूप में सनी कुमार और रवि कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर बेगुसराय टीम के मैनेजर प्रतिक भानु बेगूसराय टीम के कोच दिलजीत कुमार निराला कुमार शोबित पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि 30 तारीख का मुकाबला जमुई और लखीसराय के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago