मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवहर ने बेतिया को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।
आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतिया ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 32 ओवर में ही 169 रन बनाकर और आउट हो गई जिसमें बेतिया के तरफ से ओम कुमार ने 43 आयुष कुमार ने 41 शिवमंगल ने 28 एवं कामरान साहब ने 13 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।गेंदबाजी में शिवहर की तरफ से कृष्ण कुमार यादव ने सर्वाधिक चार विकेट झटके वहीं मृत्युंजय ने दो गजेंद्र ने दो कुमार विनायक ने एक एवं राजकुमार यादव ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
जवाब में खेलते हुए शिवहर की टीम ने 22 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत के लिए 172 रन बना लिए ।शिवहर की तरफ से गौरव जोशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार 74 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं राजकुमार यादव ने भी नवाद 51 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली इन दोनों के अलावा संजय ने 24 एवं विनायक ने 21 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।गेंदबाजी में बेतिया के तरफ से हिमांशु तिवारी ने एक चंद्रकांत ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की वही एक खिलाड़ी रन आउट हुए।
आज के मैन ऑफ द मैच शिवहर के गौरव जोशी को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए बिहार क्रिकेट संघ से सबदता प्राप्त अंपायर एवं हमारे आज के अतिथि संजय कुमार सिंह ‘ मुरार ” ने दिया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…