पटना : पटना जिला क्रिकेट संघ(सचिव गुट) के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बिहार क्रिकेट संघ के सीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों को मेल करते हुए पटना से बिहार सीनियर महिला टीम एवं कैंप के लिए चयनित दो खिलाड़ियों पर तुरंत करवाई करने की मांग किया है। जबकि सचिव अजय नारायण शर्मा ने इन दोनों खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 2 सप्ताह का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पटना जिला क्रिकेट संघ के अजय नारायण शर्मा ने बताया कि” कल रविवार दिनांक 17 अप्रैल को वैशाली ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव द्वारा प्राप्त एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमे जानकारी दी गई की दीपांजलि एवं गीतांजलि नाम की दो महिला खिलाड़ी जो वैशाली ज़िला से 2021 में निबंधित हैं और इसी सत्र में इन दोनों महिला क्रिकेटरों ने वैशाली ज़िला से U19 चयन प्रक्रिया में भी निबंधित थीं और बिना NOC लिए दोनों खिलाडियों ने बिहार टी20 टीम में चयन के लिए पटना जिला का प्रतिनिधित्व किया।आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों खिलाडियों ने उक्त जानकारी छुपाई है।
मिली जानकारी पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की आपात बैठक बुलाते हुए दोनों खिलाडियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 2 सप्ताह का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विदित हो की दोषी पाए जाने पर BCCI की नियमावली के तहत ऐसे मामलों में 2 साल के प्रतिबन्ध का प्रावधान है। श्री शर्मा ने BCA के सीईओ एवं अन्य पदाधिकारियों को ईमेल कर इस बात की जानकारी दी और उचित कार्यवाही करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुर्नावृति न हो पाए।
आपको बता दे की बिहार क्रिकेट संघ ने 30 और 31 मार्च को महिला खिलाड़ियों का ट्रायल रखा था जिसमे पटना जिला क्रिकेट संघ के ओर से गीतांजलि रानी और दीपांजलि रानी ने भाग लिया था। कैंप के लिए इन खिलाड़ियों का चयन भी किया गया जबकि एक खिलाडी गीतांजलि का चयन बिहार की सीनियर महिला टी-20 टीम में भी किया गया। बीसीए द्वारा जारी टीम लिस्ट में गीतांजलि का नाम 22 वे नंबर पर है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…