कराटे

कैमूर जिला लीग मे शिवांश के शतकीय प्रहार से प्रिंस क्रिकेट क्लब 9 विकेट से विजयी

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जुनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का पांचवां मुकाबला में प्रिंस क्रिकेट क्लब,चैनपुर और कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब,भभुआ के बीच हुआ जिसमें प्रिंस सी सी ने कैमूर यूथ सी सी को शिवांश के शतक के दम पर 9 विकेट से हरा दिया।

सुबह प्रिंस सी सी के कप्तान नीतीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए प्रिंस के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैमूर यूथ के बल्लेबाजो को शुरू से दबाव में रखते हुए और निरंतर अंतराल पर विकेट चटकाते हुए 25.5 ओवरो में 135 रन पर समेट दिया,कैमूर यूथ के तरफ से मो. जाहिद 32,गोविंदा,प्रदीप व सूर्यांश 16-16और दिव्यांशु ने 9 रन बनाए प्रिंस की ओर से कप्तान नीतीश ने 3 शिवांश ने 2 और सत्यम,फहीम व आतीर रजा ने 1-1 विकेट हासिल किया

जीत के लिये 136 रनो का लक्ष्य लेकर उतरी प्रिंस सी सी के सलामी बल्लेबाज शिवांश मिश्रा के 60 गेंदो में अविजित 114 रन 17 चौके और 5 छक्के के बदौलत 13.4 ओवरो में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया,शिवांश के अलावा मो.अहमद ने 17 रन बनाए,एकमात्र गिरा विकेट रणवीर को अभिमन्यु ने प्राप्त किया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवांश को राज्य खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान किया।

मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व सुधीर विश्वकर्मा और स्कोरिंग सौरव और आर्यन पटेल ने किया।कल स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

8 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago