पटना : आज से शुरू हुई बीसीसीआई की घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट में बिहार का पहला मुकाबला त्रिपुरा के साथ ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया जहा त्रिपुरा ने बिहार को 9 विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस बिहार टीम की कप्तान अपूर्वा कुमारी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी बिहार की टीम 18 ओवर में सिर्फ 89 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे सबसे अधिक रन प्रीति ने 34 और यशिता ने 15 रन बनाये इसके अलावे कोई भी बैटर दहाई अंक तक रन नहीं बना सकी। बिहार की पांच खिलाडी रन आउट हुई। गेंदबजी में त्रिपुरा के देवनाथ और चक्रवर्ती को दो दो विकेट मिला।
जबाब में उत्तरी त्रिपुरा की टीम ने लक्ष्य को 12 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिमसे अम्बिका ने नाबाद अर्धशतक 51 रन तथा देवनाथ ने 25 रन बनाये। गेंदबाजी में बिहार के एक मात्र खिलाडी जो सफल रही अपूर्वा ने एक विकेट लिया। इस तरह बिहार टीम की हार हो गई।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…