कराटे

देखे कैसे होता है जिला क्रिकेट संघ या राज्य क्रिकेट संघ का चुनाव?कौन -कौन भाग लेता है चुनाव में ?

पटना : बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव 25 सितंबर को होना है लेकिन क्या आप जानते है की इस चुनाव को कौन लड़ सकता है और कैसे? चलिए आज जानते है की आखिर बिहार क्रिकेट संघ के पदाधिकारी कैसे बनते है या जिला क्रिकेट संघ चुनाव कैसे होता है और कौन -कौन चुनाव लड़ सकते है और पदाधिकारी बन सकता है।

सबसे पहले जानते है जिला क्रिकेट संघ का चुनाव कैसे होता है? जहाँ तक जिला क्रिकेट संघ के चुनाव की बात है तो खेलबिहार को कई जिला संघ के पदाधिकारियों ने बात करने पर बताया की चुनाव वही लड़ सकते है और जिला संघ के पदाधिकारी बन सकते है। पदाधिकारियों ने बताया की जिला क्रिकेट संघ के चुनाव हर तीन साल में होता है और चुनाव जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत क्लब/एकेडमी के पदाधिकारी भाग लेते है।

क्लब के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जाता है की कौन अपने क्लब से चुनाव के लिए नामांकन करेंगे और नामांकन सही पाया जाता है तो वह चुनाव लड़ने के पात्र होंगे और उसके बाद चुनाव के दिन जिला से पंजीकृत क्लब के सदस्य जिनका नाम वोटर लिस्ट में होता है वह वोट करते है और पहले जिले के पदाधिकारियों का चुनाव करते है। चुनाव पांच पदों के लिए होता है। अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,सचिव,संयुक्त सचिव लेकिन एक अन्य पदाधिकारी भी होते है जो जिले के क्लबो के प्रतिनिधि होते है।

यही प्रक्रिया राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव में होता है। बीसीए के एक पदाधिकारी से बात करने पर पता चला की बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव में वही सदस्य भाग लेते है जिसे जिला क्रिकेट संघ के कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत करते है या वही सदस्य वोटिंग में वोट करते है। उन्होंने बताया की पहले यह नियम भी था की जिला क्रिकेट संघ अपने पंजीकृत क्लब के सदस्य को भी चुनाव के लिए अधिकृत कर सकता था लेकिन इस बार यह नियम बदल गए है अब जिला क्रिकेट संघ सदस्य ही चुनाव में भाग लेंगे।

वोटर लिस्ट में जिसका नाम होता है वही वोट करते है और राज्य क्रिकेट संघ में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,सचिव,संयुक्त सचिव और जिला प्रतिनिधि के रूप में चुनते है। इस चुनाव के लिए भी नामांकन करना होता है और वैध पाए जाने पर चुनाव लड़ते है और जीत हासिल करने पर पदाधिकारी बनते है। इस कार्यकरणी का चुनाव भी 3 वर्षो तक के लिए किया जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

4 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

12 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago