पटना, 16 सितंबर। बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में पटना ताइक्वांडो संघ की मेजबानी में स्थानीय पाटिलपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार (17 सितंबर) से शुरू होने वाली दोदिवसीय 33वीं बिहार स्टेट क्योरगी एवं 6ठी पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों का शु्क्रवार को वजन किया गया। यह जानकारी आयोजन सचिव सह पटना ताइक्वांडो संघ के सचिव जेपी मेहता ने दी।
उन्होंने कहा कि अबतक कुल 30 टीमों ने रिपोर्ट कर दी है। बालक वर्ग का वजन तकनीकी पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, मणिकांत, सुजीत, सादिक जबकि बालिका वर्ग का वजन तकनीकी पदाधिकारी दीपशिखा कुमारी एवं सदान परवीन ने लिया।
टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन अरुण कुमार ने बताया कि मुकाबले चार कोर्ट पर होंगे। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए कुल 24 राष्ट्रीय रेफरियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 8 तकनीकी पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक्स सेंसर बोर्ड को हेंडल करेंगे।इस दौरान बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही और नंदू कुमार मौजूद थे।
आयोजन अध्यक्ष मनीष चंद्र राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 ग्रुप सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में बांटकर होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह दस बजे बिहार सरकार के कला, संस्कृति, छात्र व युवा कल्याण विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण (आईपीएस) एवं खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज (आईपीएस) होंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…