लातेहार । लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लातेहार प्रीमियर लीग के लिए टीम का गठन किया गया । जहां जिला भर के 84 खिलाड़ी भाग लिए। इन्हीं 84 खिलाड़ियों में टीम का गठन किया गया। छह टीमों का गठन किया गया ।
गठित छह टीमों में लातेहार रॉयल्स ,लातेहार जांबाज़ ,लातेहार सुपर किंग ,लातेहार फाइटर ,लातेहार इंडियन तथा लातेहार बुल्स बनाया गया । लातेहार जांबाज़ के कैप्टन सरवन कुमार माहली, लातेहार रॉयल्स के कप्तान समरेश कुमार बादल लातेहार सुपर की के कप्तान अकाश कुमार सिन्हा लातेहार फाइटर के कप्तान धीरेंद्र सिंह शुरुआर लातेहार इंडियन के कप्तान प्रभात कुमार यादव तथा लातेहार बुल्स के कप्तान कुमार आस्तिक को बनाया गया ।
सभी टीम में कप्तान सहित 14 खिलाड़ी भाग लेंगे । एलपीएल 2021-22 का आयोजन जिला खेल स्टेडियम लातेहार में 25 सितंबर से किया जाएगा जहां लातेहार के खेल प्रेमियों को फटाफट क्रिकेट देखने को मिलेगा। एलपीएल के सफल आयोजन के लिए तरफ़ विकेट तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य लगाया गया है। एलपीएल संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह के द्वारा एलपीएल के सभी 6 टीमों के कप्तान को दिया गया ।
आईपीएल के सभी मैच तरफ विकेट पर सफेद गेंद द्वारा खेला जाएगा । टीम चयन में संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह के अलावे संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार , कमेटी सदस्य नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार , दिलीप कुमार प्रसाद समेत कई लोग ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…