कराटे

वायरल खबर : बीसीए अध्यक्ष के ससुर बनेंगे उपाध्यक्ष तो बहनोई सचिव,देखे वायरल खबर की सच्चाई

पटना : बिहार क्रिकेट जगत में एक खबर जोड़ो से वायरल हो रही है की बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी के बीसीए अध्यक्ष के ससुर उपाध्यक्ष के लिए बीसीए चुनाव लड़ेंगे तो बहनोई सचिव पद पर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। वायरल खबर की जाँच खेलबिहार न्यूज़ ने भी किया है। इससे पहले यह जान ले किया बिहार क्रिकेट में क्या-क्या खबरे वायरल हो रहा है।

बिहार क्रिकेट जगत में वायरल खबर के अनुसार बीसीए चुनाव के लिए 6 पद पहले ही चयनित किए जा चुके हैं।जिसकी जानकारी जिलों को अंतिम समय में दी जाने वाली है जो इस प्रकार हैं(1) अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी (2) उपाध्यक्ष अमरनाथ दुबे(अध्यक्ष के ससुर)(3) सचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र(अध्यक्ष के बहनोई)(4)संयुक्त सचिव अमित कुमार(संजय सिंह बेगूसराय के प्रतिनिधि)(5)कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल(संजय सिंह बेगूसराय के करीबी) (6) जिला प्रतिनिधि उर्वशी सिंह(संजय सिंह जमुई की पत्नी)।

आपको बता की यह ख़बर एक पोर्टल khabarmania.com द्वारा सूत्रों के हवाले से चलाया गया है।(खबर का लिंक- https://bit.ly/3qG8LSL) पोर्टल के अनुसार पोर्टल को सूत्रों से जानकारी मिली है की उपाध्यक्ष और सचिव के पद पर अध्यक्ष राकेश तिवारी के ससुर और बहनोई को शामिल किया जायेगा जिसका प्रमाण अध्यक्ष राकेश तिवारी ने एक निजी कंपनी के पंजीयन में इन लोगो को रिश्ते के साथ पार्टनर दर्शाया है उसमे देखा जा सकता है जो खबर में लगाया भी गया है।

इस तरह सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार बिहार क्रिकेट अब निजीकरण की और अग्रसर हो चुका है लेकिन सवाल ये है की जिया एकबाल के केस में लोकपाल द्वारा सभी जिलों में चुनाव इसी कूटनीति के तहत कराया गया था अब देखना है की जिले के बाकी सदस्य सिर्फ खाना पूर्ति के लिए या फिर कहें की चुनाव का ढोंग सिर्फ दिखावे के लिए किया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने वाले अध्यक्ष राकेश तिवारी के ससुर अमरनाथ दुबे को सारण जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधि बनाया गया है तो वहीं उनके बहनोई शैलेंद्र कुमार मिश्र को सिवान जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधि बनाया गया है।

वायरल खबर की जाँच के लिए खेलबिहार ने कई जिला संघो के पदाधिकारियों से बात किया और उस जिले के भी पदाधिकारी से बात की जिस जिले से बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के ससुर और बहनोई का जिक्र किया गया है उसके बाद बीसीए की वेबसाइट तथा कुछ बिहार क्रिकेट के जानकारों से भी बात किया ताकि खबर की सच्चाई पता चल सके।

वायरल खबर में अध्यक्ष राकेश तिवारी के ससुर अमरनाथ दुबे को सारण जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधि होंगे तथा बहनोई शैलेंद्र कुमार मिश्र सिवान जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधि होने का जिक्र है वह सही बताया जा रहा है और क्रिकेट जानकर यह भी कह रहे है की ऐसा ही होने वाला है।हलाकि खेलबिहार इसकी सच होने की पुष्टि तथा बीसीए अध्यक्ष के ससुर और बहनोई होने की पुष्टि नहीं करता है लेकिन बीसीए ने हाल ही में कई जिलों में चुनाव करवाया जिसमे सारण और सिवान भी शामिल था। जब खेलबिहार ने बिहार क्रिकेट संघ की वेबसाइट पर देखा तो सिवान के चुनाव लड़ संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्रा बने है जबकि सारण से चुनाव लड़ अमरनाथ दुबे उपाध्यक्ष बने है।

अब एक अनुमान लगाया जा रहा है की बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर जो खबरे वायरल हो रही है वह सच होने जा रहा है। बीसीए चुनाव अधिकारी ने जो वोटर लिस्ट जारी की है उसमे भी सारण से अमरनाथ दुबे का नाम है सिवान से शैलेन्द्र कुमार मिश्रा का नाम है। अब चुनाव का इंतजार होगा और जल्द ही पता चल जाये।

अब देखना ये भी है की बिहार क्रिकेट को बचाने हेतु बीसीए सचिव संजय कुमार इसी निजीकरण के खिलाफ तीन वर्षों से लड़ाई लड़ रहें है और आज बीसीए सचिव की लड़ाई सर्वोच्च न्यायालय तक जा पहुंचा है और एक आखरी उम्मीद पुरा बिहार क्रिकेट उनसे लागए हुए है .न्यायालय के फैसले का इंतजार है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

10 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago