मुंबई 09 सितंबर: शिखर धवन के टीम इंडिया के वर्ल्डकप टी-20 टीम से बहार रहने पर बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता ने कहा है की धवन को टीम में होना चाहिए था क्योकि धवन फॉर्म में चल रहे थे। जबकि उनके स्थान पर ईशान किशन का चयन किया गया है।
एमएसके ने आईएएनएस से कहा, यह एक संतुलित टीम है। हाल ही में शिखर जिस फॉर्म में थे, उसे देखते हुए, मुझे लगता है कि उनके पास एक अवसर था। लेकिन आप एक अलग पक्ष को देखे तो किशन को एक फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है और वह उस जगह के हकदार हैं, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि शिखर को भी टीम में रखा जा सकता था। क्योंकि वह बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
46 वर्षीय एमएसके ने 2016 से 2020 तक मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में काम किया था। महेंद्र सिंह धोनी को टीम में मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ टीम के मेंटर के रूप में शामिल करने के निर्णय से भी एमएसके खुश हैं। एमएसके ने कहा पूर्व कप्तान धोनी टीम में सभी को जानते हैं।
उन्होंने कहा, धोनी को मेंटर के रूप में चुनना एक अद्भुत निर्णय है। उनके शामिल होने से टीम प्रबंधन को फायदा होगा क्योंकि माही हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा को विश्व टी20 के लिए चुने गए स्पिनरों के पक्ष में हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि युजवेंद्र चहल के बजाय एक अनुभवी अश्विन और इन-फॉर्म चाहर को चुनना सही निर्णय था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…