पूर्णिया 09 सितंबर : पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान मे पूर्णिया चैलेंजर लीग का आज का मैच हिमालियन हरिकेन्स और किंग्स xi स्पार्क के बीच खेला गया। जिसमे हिमालियन हरिकेन्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
हिमालियन हेरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 10 विकेट खो 135 रन बनाए, जिसमे अभिषेक बाबू ने 22 गेंद में 25 रन, ऋतिक गोलू ने नाबाद 12 गेंद में 24 रन बनाए। गेंदबाजी किंग्स xi स्पार्क की तरफ सैफ खान 4 ओवर 30 रन देकर 03 विकेट ,श्क़लेने ने 4 ओवर 27 रन देकर 03 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स xi स्पार्क ने 14.2 ओवर में बिना विकेट खोए 138 रन बनाए, जिसमे विजय भारती ने 40 गेंद में 54 रन, ऋतिक राज 49 गेंद में 71 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमालियन हेर्रीकिन्स की ओर सेकोई सफलता नहीं मिली । इस प्रकार किंग्स xi स्पार्क ने 10 विकेट से मैच जीता।
मैच के निर्णायक मनोहर एवं सुधांशु प्रसाद स्कोरर मोनू प्रसाद, उदघोष क विजय थे। इस सभी मैच का लाइव स्कॉरिंग क्रिक हीरोस पर हो रहा है।
दूसरा मैच चीजल फिटनेस गियर्स बनाम ब्रह्मोस बॉम्बर्स के बीच खेला गया जिसमे ब्रह्मोस बॉम्बर्स 25 रनो से विजयी हुई। पहले खेलते हुए ब्रह्मोस बॉम्बर्स की टीम 20 ओवर में 232 रन 8 विकेट खोकर बनाया। जिसमे शमीर नाबाद 67 रन और शेखर 55 रन बनाया। गेंदबाजी में स्वेत को तीन,प्रदीप और आसिफ को दो दो विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी चीजल फिटनेस गियर्स की टीम 19 ओवर में 207 रन बनाकर आल आउट हो गया। जिसमे सबसे अधिक रुपेश ने 62 रन बनाया इसके अलावे रणजीत 31 और प्रदीप 25 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी में शेखर को तीन ,समीर को दो ,अनिमेष ,सरोज और निखिल को एक एक विकेट मिला।
कल का पहला मैच डिजायर सुपर किंग बनाम हिमालियन हेरिकेन्स। दूसरा मैच किंग्स xi स्पार्क बनाम ब्रह्मोस बॉम्बर्स
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…