बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जिग जैग क्रिकेट एकेडमी बक्सर विजयी

बक्सर 09 सितंबर: जिग जैग क्रिकेट एकेडमी,बक्सर ने एक रोमांचक मुकाबले में भारती क्रिकेट क्लब,मुजफ्फरपुर को 1 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग जैग क्रिकेट एकेडमी ने 29.2 ओवर में 224 रनों का स्कोर बनाया।जिसमें पंकज वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन, प्रभात ने 43, हृदयानंद सिंह ने 39, प्रकाश ने 24, अंकित ने 23 तथा आशीष ने 12 रन का योगदान किया शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मुजफ्फरपुर की तरफ से प्रियेस ने चार,विशाल ने दो,देवाशीष ने दो जबकि वाचस्पति ने एक विकेट प्राप्त किया। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने।

225 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्रिकेट क्लब, मुजफ्फरपुर के ओर से अंकित ने 74 रन बनाए जबकि शशि भूषण ने 59,प्रियेस ने 42 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सके।
जिग जैग क्रिकेट एकेडमी,बक्सर की ओर से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके इसके अलावे प्रकाश ने दो,अंकित ने 1 तथा पंकज ने 1 विकेट प्राप्त किया। अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने इस प्रकार से जिग जैग क्रिकेट एकेडमी,बक्सर ने 1 रन से भारती क्रिकेट क्लब,मुजफ्फरपुर को पराजित किया।

तीन मैचों की सीरीज में दोनो टीम 1,1 अंक जीत चुकी है इस सीरीज का फाइनल मैच कल दिनांक 10 तारीख दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे किला मैदान में खेला जाएगा। आज के मैच में अंपायर आफताब आलम एवं कौशल रहे थे मैच के दौरान बक्सर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय तथा फरह अंसारी, मनीष कुमार, दीपक कुमार दुबे तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago