मुंगेर : मेरठ में आयोजित होने वाले सीनियर वूमेंस खेलों इंडिया खो- खो लीग-2024-25 में भाग लेने वाली बिहार स्टेट सीनियर वूमेंस खो-खो टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में 22 जून 2024 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा ।
इस सिलेक्शन ट्रायल में मुंगेर जिले के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल व कॉलेज के महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं पासपोर्ट साइज का फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे।
चयनित खिलाड़ी को खेलों इंडिया में भाग लेने वाली बिहार स्टेट सीनियर वूमेंस खो- खो टीम के सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए मुंगेर जिला खो- खो संघ के गणमान्य पदाधिकारीगण से 📲9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…