कराटे

सुपर लीग सीनियर वर्ग: बेनतीजा रहा मैच, पटना को मिला तीन अंक

पटना: पटना और मुजफ्फरपुर के बीच स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे सिनीयर वर्ग का सुपर लीग का मैच बेनतीजा समाप्त हो गया। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर पटना को तीन और मुजफ्फरपुर को एक अंक दिया गया।

इस मैच में पटना की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 579 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया, जिसके जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच के अंतिम दिन फॉलोऑन खेलती हुई मुजफ्फरपुर की टीम चार विकेट खोकर 88 रन बना चुकी थी, खेल के कुछ समय शेष रहने और मैच का निर्णय न होते देख दोनों टीमों की सहमति से मैच को बेनतीजा घोषित करते हुए समाप्त कर दिया गया।

मैच के अंतिम दिन मुजफ्फरपुर की टीम चार विकेट पट 122 रन से आगे खेलना प्रारम्भ किया और 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।  पहली पारी में मुजफ्फरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चन्द्र प्रकाश 10 रन, शिवम कुमार 4 रन, आदित्य कुमार 5 रन और विकास रंजन 20 रन, अतुल्य प्रियंकर 37 रन, अभिनव आलोक 29 रन, अमन कुमार 11 रन, विशाल राज 28 रन, देवांग मिश्रा 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलामी बल्लेबाज अंकित कुमार सिंह जो 44 रन बनाकर चोटिल हो गए थे उन्होने शानदार अर्धशतक 61 रन बनाए।पटना की ओर से अभिनव सिंह ने 6 विकेट तो सूरज कश्यप और उत्कर्ष कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

पहली पारी में 329 रन से पिछड़ने के बाद मुजफ्फरपुर की टीम फॉलोऑन खेलने उतरी, कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और चार विकेट 88 रन पर आउट हो गए। दूसरी पारी में मुजफ्फरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित 8 रन, चन्द्र प्रकाश 6 रन, अदित्या कुमार 15 रन तथा विकाश रंजन 21 रन बनाकर आउट हुए। पटना की ओर से सूरज कश्यप ने 2 विकेट तथा अभिनव और अनिमेष ने 1-1 विकेट लिए।  मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago