पटना 25 जून: आगामी 30 जून को होने वाले बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव के चुनाव पदाधिकारी पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री उमाशंकर होंगे जबकि बिहार ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन हिस्सा लेंगे। यह जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने दी।
उन्होंने बताया कि इस आमसभा की बैठक व चुनाव में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए होगा। इस वार्षिक आमसभा की बैठक में बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त जिला यूनिट के पदाधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में बेसबॉल की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की जायेगी। साथ ही कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा के द्वारा ऑडिट रिपोर्ट समेत इस सत्र का लेखा-जोखा पेश किया जायेगा।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…