सरायकेला 13 दिसंबर : सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग का दूसरा मुकाबला खेला गया । यह मुकाबला सरायकेला क्रिकेट क्लब बनाम गम्हरिया क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।
यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की सरायकेला क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी। गेंदबाज़ी करते हुए सरायकेला क्रिकेट क्लब की टीम ने गम्हरिया क्रिकेट क्लब की टीम को 15 ओवरों में महज़ 61 रनों पर ध्वस्त कर दिया ।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई सरायकेला क्रिकेट क्लब की टीम ने 11 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया । गम्हरिया क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अकमल ने 12 रन और चंदन ने 11 रनों की पारी खेली । वही सरायकेला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिजय ने 4 विकेट , दीपक ने 3 विकेट और संजय ने 2 विकेट हासिल किए ।
वही सरायकेला क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपक ने नाबाद 15 रन और सिद्धार्थ ने नाबाद 9 रनों की पारी खेली । वही गम्हरिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजल ने 2 विकेट , चंदन ने 1 विकेट , अभिषेक ने 1 विकेट और अमित ने 1 विकेट हासिल किए ।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरायकेला क्रिकेट क्लब के बिजय को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 4 विकेट चटकाए जिसमें की एक हैट्रिक भी शामिल है। आज के मैच के अंपायर संजय सिंह और साईं कुमार थे और स्कोरर कुणाल थे ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…