वैशाली 13 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला ए डिविजन क्रिकेट लीग के आज का मैच यूथ क्रिकेट क्लब और बिदुपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज आदित्य हंसराज 121 रन और साहिल 44 रन ने अच्छी शुरुआती दी , इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज रत्नेश 7 रन और आदित्य पांडे 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए इसके बाद अभिनव राज 21 रन नॉट आउट और अभिषेक आनद तेज 31 रन नॉट आउट बनाकर अपनी टीम को निर्धारित 30 ओवर में 277/4 रन के स्कोर तक पहुंचाया ।बिदुपुर के गेंदबाज रितिक 2 विकेट मणि 2 विकेट लिए ,
लक्ष्य के पीछा करने उतरी बिदुपुर क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज नीतीश कुमार 32 रन और नीलेश 58 रन ने सधी हुई शुरुआत की , इन दोनों बल्लेबाजों के बाद प्रगति 90 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं पाए । प्रगति को आउट होने के बाद टीम जल्दी ही 29 ओवर मै 244 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सूरज सोनी 3 विकेट अभिषेक आनंद दो विकेट, अनीश शर्मा 2 विकेट ,रत्नेश 2 विकेट लिए । यूथ क्रिकेट क्लब के आदित हंसराज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…