लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में जूनियर क्रिकेट मैच में सेवन C विजयी

पटना 28 फरवरी: लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद उत्सव के अंतर्गत सात ‘सी’ और सात ‘डी’ के बीच मैच सोमवार को हुआ जिसमें सात ‘सी’ सात विकेट से जीत दर्ज किया।

इसके पहले सात ‘डी’ पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 42 रन बनाया, जबकि सात ‘सी’ ने आठ ओवर एक गेंद में ही एक विकेट खोकर 44 रन बना लिया। सोमवार को कुल सात क्रिकेट मैच हुए, जिसमें 96 बच्चों ने भाग लिया। ये विद्यार्थी पांच, छह और सात वर्ग के थे। सभी मैच रेनबो मैदान में हुआ।

अब छात्राओं का क्रिकेट मैच दो मार्च को होगा। इसमें दो से नौ वर्ग के छात्राएं भाग लेंगी। वहीं तीन मार्च को दो, तीन और चार वर्ग के बच्चे क्रिकेट मैच में भाग लेंगे। तीन मार्च सीनियर वर्ग का क्रिकेट मैच होगा। बच्चों के उत्साहवद्र्धन के लिए स्कूल की निदेशक मीनू सिंह गईं। उन्होंने बच्चों से बात की।

मीनू सिंह ने बताया कि पूरा कार्यक्रम स्कूल के स्पोट्र्स हेड रूपक कुमार और स्पोट्र्स शिक्षक अमन कुमार के देखरेख में हो रहा है। बच्चे काफी उत्साहित होकर भाग ले रहे हैं। पुरस्कार वितरण 16 मार्च को होगा। रूपक कुमार ने बताया कि मैच के अंपायर और स्कोरर रेहन दास गुप्ता, रिशु, अनिरुद्ध और शिवम कुमार थे। ये सभी जिला स्तर के अंपायर और स्कोरर हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago