कोडरमा 28 फरवरी: कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आज स्पोटिंग यूनियन और भीएसजी के बीच गुमो स्थित झुमर मैदान में हुआ।
भीएसजी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोटिंग यूनियन की टीम निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाया। जिसमें कुमार हेमंत ने 72 रन, हर्ष सिंह ने 29 रन, और अभिषेक राय ने 23 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी करते हुए बीएसजी की ओर से मोहित ने 4 विकेट और अभय ने 3 विकेट चटकाए।
जबाबी में बल्लेबाजी करने उतरी भी एस जी की टीम 30.4 ओवर में 135 रन ही बना सकी। भीएसजी की ओर से अंकित ने 53 रन और मोहित ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए स्पोटिंग यूनियन की ओर से विकास, पंकज और हर्ष ने दो-दो विकेट चटकाए। अच्छे खेल के लिए स्पोटिंग यूनियन के कुमार हेमंत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मैच में अंपायर के रूप में धर्मेंद्र कौशिक और रघु सिंह तथा स्कोरर में सत्यम थे। मैन ऑफ द मैच समाज सेविका ब्यूटी सिंह के हाथों दिया गया। मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सचिव दिनेश सिंह अनिल सिंह मनोज सहाय पिंकू आलोक पांडे सोनू खान सुरेंद्र प्रसाद विशाल सूद मनोज झा बिट्टू पांडे धीरज पांडे दीपक यादव सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…