पटना 25 नवंबर: DLCL विंटर स्पॉन्सरशिप ट्राफ़ी 2020 में बिहार के दर्जनो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बिहार के सात खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें डीएलसीएल से फ़्री हिमाचल टूर जैसा अविश्वसनीय उपहार दिया गया था तथा इन्हें स्पॉन्सर्शिप के लिए चयनित किया गया।
आकाश कुमार (कटिहार), आदित्या राज (अररिया), मो० तारीफ़ अंजुम (कटिहार), राहुल पांडेय (पटना), साहिल आनंद (पटना), अभिराज (बेगुसराय), भास्कर आनंद (पटना)। इन सभी खिलाड़ियों को 4 दिसंबर को अंशुल क्रिकेट एकेडमी में स्पॉन्सर्शिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इन सभी सातों खिलाड़ियों को DLCL के द्वारा क्रिकेट किट के साथ साथ क्रिकेट खेलने का सभी सामान दिया जाएगा तथा कुछ खिलाड़ियों को उनके पढ़ाई एवं खेल का सभी खर्च DLCL व्यय करेगा, यानी अब इन सभी खिलाड़ियों का खेल तथा पढ़ाई सम्बंधित सभी खर्च DLCL देगा।
DLCL के संस्थापक श्री गणेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि अंडर 12, 14 , 16 और 19 उम्र के खिलाडियों को कोई स्पोंसर नहीं करता इसलिए DLCL ने यह कदम उठाया है कि इन खिलाडियों को भी स्पॉसरशिप मिले। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप किया जा चुका है।
बिहार के अभिजीत, सत्या सेतु, रोहिणी राज, एवं निखिल आनंद को अब तक स्पॉन्सरशिप मिल चूका है तथा आकाश, आदित्या राज एवं कुछ अन्य बिहार के खिलाड़ियों को इस वर्ष स्पॉन्सर दिया जाना है।
सभी मेन ऑफ़ दि मैच बनने वाले खिलाड़ियों एवं इनके कोच को भी मिलेंगे 500-500/- प्रति मैच प्रोत्साहन राशि। प्लेयर ऑफ़ सिरीज़ बने खिलाड़ी को 11000/- एवं इनके कोच को भी मिलेंगे 11000/-
डीएलसीएल लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 51000/- नक़द ईनाम, प्रत्येक मेन ओफ़ दि मैच खिलाड़ी को 500/- रुपए प्रति मैच, प्लेयर ओफ़ सीरिज़ को 11000/- नक़द एवं टॉप 60 खिलाड़ियों को फ़ुल स्पॉन्सर्शिप दिए जाते हैं। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलर्शिप तथा स्टायपेन भी दिए जाते हैं। बिहार के खिलाड़ियों के लिए 4 दिसम्बर 2021 को अंशुल क्रिकेट एकेडमी दानापुर, पटना में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9718753188 या 01147243796 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…