किशनगंज जिला बी-डिवीजन लीग में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब 9 विकेट से विजयी।

किशनगंज 25 नवंबर: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज आठवां मुकाबला यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया

जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर ने 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए जिसमें अरहान ने 21 रन विशु ने 20 रन एवं अभिजित ने 17 रनो का योगदान दिया वही यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितिक कुमार ने तीन विकेट नीतीश कुमार ने तीन विकेट एवं राहुल ने दो विकेट हासिल किए ।

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने आसानी से 16.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की जिसमें राहुल ने नाबाद 55 रन राजू ने 36 रन एवं नीतीश ने 17 रनों का योगदान दिया वहीं ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर एकमात्र सफल गेंदबाज राजेश ने एक विकेट हासिल किया।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस नाबाद 55 रन एवं 2 विकेट लेने वाले राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच राहुल को जिले के सीनियर खिलाड़ी प्रमोद कुमार उर्फ लड्डू ने मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं फैजल खान स्कॉलर गुल फराज। संयोजक वीर रंजन।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago