पटना 02 नवंबर: राजधानी पटना के शाखा मैदान में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बी पी सी ए इंटर हॉउस अंडर – 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बी पी सी ए ब्लेज ने शोभित सिंह के हरफनमौला खेल (83 रन और 2 विकेट) से बी पी सी ए स्ट्राइकर को कांटे के मुकाबले में 8 रनों से पराजित किया और सेमी फाइनल में जगह बनाई!
बी पी सी ए ब्लेज के कप्तान सन्यम शेखर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बी पी सी ए ब्लेज की टीम शोभित सिंह के 83 रनों, कप्तान सन्यम शेखर के 51 और अभय 16 रन की बदौलत 28.4 ओवर सभी विकेट खोकर 191 रन बनाये! बी पी सी ए स्ट्राइकर की ओर से कप्तान हरि ओम शर्मा ने 3 विकेट बालाजी ने 2 विकेट, अव्य, कुणाल और यश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया!
जवाब में बी पी सी ए स्ट्राइकर की टीम ने 26.3 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई!बी पी सी ए स्ट्राइकर के लिए अरमान सिंह ने 44, साहिल ने 42, कप्तान हरि ओम शर्मा ने नाबाद 25 रन और यश पोद्दार ने 16 रनों का योगदान दिया फिर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये!
बी पी सी ए ब्लेज के लिए यशवर्धन ने जबरदस्त तेज गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट, शोभित सिंह ने 2 विकेट अभय, अयांश अवि और अंशुमान ने 1-1 विकेट प्राप्त किए!शोभित सिंह (बी पी सी ए ब्लेज) को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार क्रिकेट कोच अजीत सिंह नें प्रदान किया
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…