दुबई 03 नवंबर: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज बुधवार को टीम इंडिया तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने की छोटी सी उम्मीद को भी जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

इस टूर्नामेंट में भारत दोनों टॉस हार गया था दुबई में टॉस का बॉस देखा गया है जो टीम टॉस जीत रही बाद में चेस कर रही है और मैच को आसानी से जीत भी रही ई .आपको बता दे विराट कोहली दोनों मैचों में टॉस हार गए थे, जिसके कारण उन्हें खेल की सबसे मुश्किल परिस्थितियों से गुज़रना पड़ा। टॉस हारने का स्पष्ट मतलब था कि ओस के कारण भारतीय टीम को 20-30 रन ज्यादा बनाने पड़ेंगे। इस कोशिश में दोनों बार भारत ने रन कम बनाए और मैच गंवाया।

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के है दो रास्ते?

अभी भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए पहली जो काम करना है यह है कि भारतीय टीम अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराए। इसके बाद दूसरी कि अफगनिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे। फिर भारत अपने आखिरी दो मुकाबले भी इस अंतर से जीते कि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों से बेहतर हो जाए।

इस वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए टीमों ने अबुधाबी में 8 मैचों में से 6 मैच जीते हैं। लिहाजा इस बार भी टॉस जीतकर पहले फील्डिंग फायदेमंद हो सकता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago