रेखा देवी मेमोरियल पटना जूनियर फुटबाल लीग में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी जीता

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में खेली जा रही रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने इलेवन ब्रदर्स को 2-0 से हराया।

एक अन्य मैच में यूथ एफसी के नहीं आने के कारण बख्तियारपुर एफसी को वाकओवर मिला।शुक्ला फुटबॉल एकेडमी और इलेवन ब्रदर्स एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी का दबदबा रहा।

खेल के 29वें मिनट में नीतीश राम ने गोल कर अपनी टीम को पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के 42वें मिनट में नीतीश राम ने अपना और टीम दोनों के लिए दूसरा गोल दागा और इस गोल की मदद से शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने 2-0 से इस मैच को जीत लिया।कल का मैच
फ्लाइंग बर्ड एफसी बनाम मुसल्लहपुर एफसी
विद्यार्थी एफसी बनाम प्रीमियर एसएफए

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago