बाँका। स्थानीय इण्डोर स्टेडियम में आज से तीन दिवसीय कराटे मैच का उद्घाटन अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह एवं एस डी एम डा•प्रिती आईएएस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता पारूल प्रिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अंडर 14 ,अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग की वालिका अपनी-अपनी दांव- पेंच से अपने निकटतम प्रतिभागी को पराजित कर मैडल पर कब्जा जमाएंगें और अपने-अपने जिले, विद्यालय, परिवार और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।श्री यादव ने कहा इस प्रतियोगिता में राज्य की पटना, दरभंगा, बाँका, मुजफ्फरपुर, नालंदा, बेगुसराय सहित कुल 12 जिले की टीम ने भाग लिया है।
खिलाड़ियों, कोच और टीम मैनेजर के रहने और खाने के आदि के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। इसके लिए इन्हे जिला प्रशासन से तो भरपूर सहयोग मिल ही रहा है,जिले के सभी खेल संघो का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।खासकर खेल शिक्षक प्रदीप कुमार, चंदन कुमार, गंगेस त्रिवेदी ,पंकज कुमार, अनुभव कुमार, संतोष कुमार सिंह, निरंजन शर्मा, विजेन्त सिंह और जिला खेल संघ सचिव शिवनारायण झा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। * के पी चौहान ,बाँका।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…