सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब जहानाबाद जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के फाइनल में

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचा सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ।आज अंपायर के भूमिका में शशि कुमार और श्रीकांत शर्मा रहें , वही स्कोरर के भूमिका में शुभम और आयुष मौजूद रहें ।

सुबह टॉस जीतकर सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने 28.3 ओवरों में 231 रन बना के ऑल आउट हो गई ।सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब के तरफ से सौरव कुमार (55) और समीर (50) ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा , साथ में मोनू राज चौहान ने 42 और गौरव कुमार ने 20 रनो का योगदान दिया ।महाकाल इलेवन के तरफ से आनंद कुमार ने 3 और दीपू कुमार ने 2 विकेट हासिल किया ।

232 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल इलेवन की शुरुआत काफी अच्छी रही लेकिन अंत में टीम 15 रन पीछे रह गई , महाकाल इलेवन ने 30 ओवरों में 9 विकटों के नुकसान पे 216 रन ही बना पाई और मैच 15 रनो से हार गई ।महाकाल इलेवन के तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए 75 रन बनाए , इनके अलावा सोनू कुमार ने 23 ,सुकेश कुमार ने 21 और रणधीर वर्मा ने 17 रनो का योगदान दिया ।सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब के तरफ से अमन सिन्हा ने 3 और सौरव , गौरव ने 2,2 विकेट हासिल किया ।

सौरव कुमार को उनके बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।लीग का दूसरा सेमीफाइनल यंग बॉयज और सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के बीच में कल दिनांक 31/12/2022 (रविवार ) को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago