पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा चल रही वीमेंस अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में बिहार ने सिक्किम पर शानदार जीत दर्ज की। बिहार ने सिक्किम को 204 रनों से हराया।

इंदौर के सिंधिया स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बिहार ने वैदेही के नाबाद 112 रन, गीतांजलि रानी के 38 व नेहा चौधरी के 34 रन की मदद से 35 ओवर में चार विकेट खोकर 231 रन बनाए। सिक्किम के लिए मोनिका छेत्री ने दो, प्रीति व करौल ने 1—1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी सिक्किम की टीम का कोई भी बल्लेबाज बिहार के गेंदबाजों के सामने विकेट पर टिक न सकें और पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 27 रन पर आलआउट हो गई। आलम तो यह रहा कि विपक्षी टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं बना सका। बिहार के लिए सागरिका कुमारी ने सात ओवर में 11 रन खर्च कर जहां पांच विकेट चटकाएं। वहीं काजल कुमारी ने भी 7 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार: 35 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन, ममता कुमारी पटेल 15, नेहा चौधरी 34, वैदेही यादव नाबाद 112, गीतांजलि 38, अतिरिक्त 32, विकेट— मोनिका छेत्री 2/50, प्रीति 1/25, कॅरौल 1/24
सिक्किम : 16.5 ओवर में 27 रन पर आलआउट, आकृति 8, सबिता 5, दिक्षा 4, अतिरिक्त 7, विकेट—काजल कुमारी 3/11, सागरिका कुमारी 5/11, आकृति यादव 1/00, सौम्या अखौरी 1/1

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago