सीतामढ़ी 08 दिसंबर: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीतामढ़ी जिला कार्यकारणी समिति की बैठक हेलेन्स स्कूल के कार्यालय में 03:00 बजे अपराह्न से आयोजित की गई ।
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र 2021-22 के क्लब / खिलाड़ियों के निबंधन / नवीनीकरण हेतु फार्म 10 दिसम्बर 2021 से उपलब्ध रहेगा । संबंधित क्लब दिनांक -24.12.2021 तक निबंधन शुल्क रुपये दो हजार ( डी ० डी ० या चेक ) के साथ जमा करेंगे ।
सत्र 2021-22 के जिला लीग का कार्यक्रम ( टाई शीट ) 6 जनवरी 2022 को घोषित किया जायेगा तथा 16 जनवरी , 2022 से जिला लीग की शुरूआत होगी । अन्तर विद्यालय टुर्नामेन्ट मार्च , 2022 से प्रारंभ करने पर सहमति बनी जो विद्यालयों के परीक्षा कार्यक्रम पर निर्भर करेगा ।
सभी क्लब अपना निबंधन फार्म श्री विवेक कुमार मिश्रा से जानकी स्टेडियम से प्राप्त करने का निर्देश दिया है जानकी स्टेडियम के क्रिकेट मैदान के आउटफील्ड को क्रिकेट खेलने लायक बनाने हेतु ग्रास कटर क्रय करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में श्री संजय प्रसाद सिंह , अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा श्री ज्ञान प्रकाश मानद सचिव श्री राजीव कुमार उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , कोषाध्यक्ष , प्लेयर प्रतिनिधि श्री अमीत कुमार , सी ० ई ० ओ ० , श्याम किशोर प्रसाद , चेयरमैन मनोज कुमार सिंह , संयुक्त सचिव बैजू पटेल टूर्नामेन्ट कमिटि के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार सिंह , श्री विवेक कुमार मिश्रा एवं महिला खेल प्रतिनिधि नेहा कुमारी उपस्थित रहे है ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…